शिक्षा विभाग के अधिकारियों का स्कूल में निरीक्षण से खुली ड्रेस दुकान की पोल…..दुकान हुई सील….स्कूल को नोटिस जारी….

बिलासपुर–गुरुवार को शिक्षा विभाग ने निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर से महज कुछ दूरी पर स्कूल के द्वारा संचालित यूनिफॉर्म दुकान पर कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया गया।वही इस मामले में प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया।

दरअसल पूरा मामला व्यापार विहार स्थित सेंट जेवियर हाई स्कूल के पास संचालित यूनिफॉर्म दुकान में ड्रेस बेचे जाने की शिकायत जिला कलेक्टर को हुई थी।इस शिकायत पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश के बाद की। संपूर्ण कार्रवाई में जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टाँडे, प्राचार्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर तथा एपीसी समग्र शिक्षा कार्यालय रोहित भाँगे शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button