टिकटों की भारी किल्लत….. देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु कर रहे रतजगा…..कंफर्म टिकट न मिलने के कारण भारी दिक्कत……स्पेशल ट्रेन चलाने की उठ रही मांग……

बिलासपुर–सावन माह में बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेन टिकट नहीं मिलने से नाराज भक्तों ने रतजगा करते हुए सुबह खुलने वाले टिकट काउंटर का इंतजार करते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में बैठ गए है।

ब्लॉक कांग्रेस नेता संतोष गर्ग जो कि हर साल सावन के महीने में बाबा धाम बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ दर्शन करने जाते है, उनका कहना है कि बाबा धाम जाने के लिए उन्हें करीब दो महीने पहले आरक्षण कराना पड़ता है, इसके बावजूद कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है।सावन के दौरान बाबा धाम जाने वाली ट्रेनों में बहुत ही ज्यादा भीड़ रहती है। इसका मुख्य कारण यह कि सफ्ताह में एक दिन चलने वाली ट्रेन में विशेष रूप से साउथ बिहार एक्सप्रेस में यात्रियों की खचाखच भीड़ रहती है और ट्रेन अक्सर देरी से चलती है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता है।श्रद्धालुओं का आरोप है कि बाबा धाम जाने के लिए पर्याप्त रेल सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। उनका कहना है कि जाने के लिए किसी तरह व्यवस्था हो भी जाए, लेकिन वापसी यात्रा को लेकर कोई भरोसा नहीं रहता। इससे हजारों श्रद्धालु हर साल परेशान होते हैं।प्रदर्शन कर रहे भक्तों ने रेलवे प्रशासन से सावन माह में बाबा धाम के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है। श्रद्धालुओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो वे अपनी शिकायत लेकर कल डीआरएम कार्यालय पहुंचेंगे और रेलवे अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे।

Related Articles

Back to top button