सिम्स के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप…आदिवासी युवक की मौत से आक्रोषित जिला सर्व आदिवासी समाज पहुंचा कलेक्ट्रेट….. ज्ञापन सौंप कर कहा न्याय नहीँ मिला तों होगा उग्र आंदोलन….

बिलासपुर–सड़क हादसे में घायल ग्रामीण युवक की इलाज के दौरान हुई मौत का मामला अब गहराने लगा है।इस मामले को लेकर सर्व आदिवासी समाज एकजुट होकर बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंप कर लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किए।आपको बताते चले कि सर्व आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर इलाज में बरती गई लापरवाही से समाज के युवक की मौत के मामले में ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि लछनपुर, पंचायत के ग्राम पेंडरवा ( रतनपुर ) मे निवासरत दिवंगत आदिवासी युवक – महेश सिंह राज, पिता धनसिंह राज, उम्र – 30 वर्षीय की सड़क हादसे में घुटने के नीचे पैर में समान्य चोंट आई थी।चोटिल होने के पश्चात सिम्स मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया।सामान्य सी दिखने वाली चोट में डाक्टरों के द्वारा ऑपरेशन कर दिया गया जिसके बाद युवक की मौत हो गई।पीड़ित परिवार सहित जिला सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर ने इस मामले मे सिम्स प्रबंधन सहित घटना मे कार्यरत डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए आदिवासी युवक की मृत्यु होने की आशंका व्यक्त की है। इस घटना से आक्रोषित जिला सर्व आदिवासी समाज न्याय दिलाने की मांग करते हुये न्याय ना मिलने पर आगामी समय मे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उक्त मामले पर जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुये मेडिकल जाँच टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया है।

साथ ही आगामी दिनों मे पीड़ित परिवार को प्रशासन स्तर से मदत करने का आश्वासन दिया गया है ज्ञापन सौपने में प्रमुख रूप से आदिवासी समाज के प्रांताध्यक्ष युवा सुभाष सिंह परते, प्रदेश सचिव आयुष सिंह राज युवराज सिंह प्रधान, चरण सिंह राज, सूरज मरकाम, मनोज मरावी, राजेंद्र पोर्ते, अविनाश ध्रुव, भागीरथी ध्रुव, परदेशी राज, शुभम मरावी, बसंत प्रधान, सहदेव राज, अभिषेक प्रधान, भंजन सिंह, ओम प्रकाश मरकाम, जीतेन्द्र शर्मा, कौशल श्रीवास्तव, पटालु सूर्यवंशी सहित दर्जनों की संख्या मे जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button