भारतीय मजदूर संघ ने मनाया प्रर्यावरण दिवस.. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए औषधीय पौधों का वितरण किया..

बिलासपुर में आज दिनांक 28 अगस्त को अमृता देवी बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ ने प्रर्यावरण दिवस के रूप में मनाया.. इसके तहत सभी अनुशंगी संगठनों के द्वारा अपने कार्यक्षेत्रों में वृक्षारोपण, प्रर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुकता संदेश का प्रसारण, और फलदार और औषधीय पौधों का वितरण किया गया.. भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रर्यावरण मंच सह-संयोजक शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि.. जिला बिलासपुर भारतीय मजदूर संघ द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर प्रर्यावरण संरक्षण के संदेश लिखे बैनर , तख्तियां लगाई गई है.. और अनुशंगी संगठनों से बी आर एस जोनल महामंत्री संतोष पटेल के नेतृत्व में वृक्षारोपण,एन टी पी सी सीपत में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव कश्यप जी के नेतृत्व में वृक्षारोपण, एस. ई.सी. एल मुख्यालय शाखा में अनिल दिघ्रस्कर के नेतृत्व में वृक्षारोपण तथा सी एस ई बी, राज्यकर्मचारी महासंघ,स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ सहित भारतीय मजदूर संघ के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत रूप से भी वृक्षारोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया है.. भारतीय मजदूर संघ बिलासपुर के जिला मंत्री पृथ्वी सहगल ने बताया कि.. भारी बारिश और जगह जगह जल भराव के कारण फलदार और औषधीय पौधों के वितरण के साथ प्रर्यावरण संदेश यात्रा को आगे के दिनों में मौसम साफ होने पर किया जाएगा..

Related Articles

Back to top button