एसीसीयू और पुलिस का बड़ा एक्शन…. बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश…. 3 चोरी के वाहन बरामद…. चार आरोपी गिरफ्तार…….

बिलासपुर- एसीसीयू और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बाइक चोरी के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सशक्त ऐप की मदद से तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, सिविल लाइन थाना में दर्ज वाहन चोरी के मामले की जांच के दौरान कम कीमत पर बाइक बेचने वाले संदिग्धों की सूचना मिली थी। जांच के दौरान सशक्त ऐप से वाहनों का सत्यापन किया गया, जिसमें बरामद वाहन बिल्हा, सिरगिट्टी और सिविल लाइन थाना क्षेत्र से चोरी के पाए गए।
पूछताछ में आरोपी दुर्गेश निषाद और ईश्वर निषाद ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। वहीं चोरी की बाइक खरीदने वाले आशुतोष कुमार मिरी और लक्ष्मण विश्वकर्मा को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एक्टिवा स्कूटी और दो मोटरसाइकिल सहित कुल तीन चोरी के वाहन बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button