21 अगस्त नागपंचमी में छत्तीसगढ़ स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज….. विजेता को छत्तीगसढ़ केसरी की उपाधि से किया जायेगा सम्मानित

बिलासपुर–विश्व में भारत एक ऐसा देश जो अपनी पुरानी परंपराओं को एक धरोहर के रुप में संजोए रखा है।उसी धरोहर में एक धरोहर है कुश्ती जिसको लेकर लोगो में एक उत्साह आज भी है।

उसी उत्साह बरकरार रखते हुए। इस साल भी बिलासपुर में नागपंचमी में छत्तीसगढ़ स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।आयोजन कर्ता अमित दुबे ने जानकारी देते हुए बताया की नागपंचमी के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष छत्तीसगढ़ स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 21 अगस्त 2023 को दोपहर 2 बजे से लाल बहादुर शास्त्री शाला के मैदान में रखा गया है।

प्रतियोगिता पूर्ण रूप से निःशुल्क होगी यह कुश्ती वजन के आधार पर होगी। विजेता पहलवानो को छत्तीसगढ़ केसरी, उपकेसरी, छत्तीसगढ़ कुमार, उपकुमार, छत्तीसगढ़ अभिमन्यु, उपअभिमन्यु का खिताब दिया जावेगा एवं नगद राशि, मेडल, प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जावेगा।
आयोजन समिति द्वारा खुली कुश्ती भी कराने का निर्णय लिया है, जिन्हें तत्काल विजेता होने पर नगद राशि एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जावेगा।

Related Articles

Back to top button