बंगाली समाज के बंगला सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह

बिलासपुर –बिलासपुर बंगाली समाज द्वारा बिनोवा नगर स्थित सामुदायिक भवन में छत्तीसगढ़ योग आयोग सदस्य व वरिष्ठ पार्षद रविंद्र सिंह के उपस्थिति में एक बंगला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ मे माॅ सरस्वति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उद्बोधोनी संगीत अकाश भरा सुर्जो तारा समवेत संगीत गाकर किया गया।इस अवसर पर संगीत की प्रस्तुति सुक्ती विश्वास बापी घोष मौसमी चक्रवर्ती सौरभ चक्रवर्ती गायत्री धर आलोक बोस मौमिता चक्रवर्ती प्रतिमा पाल कमल घोष प्रतिमा गुप्ता सीमा सेन गुप्तो राजू मंडल द्वारा किया गया।

नमिता घोष द्वारा स्वर्गीय बी ङी राय के स्मरण में सारगर्भित कथन किया गया।तबला में संगीत जय ङे द्वारा किया गया।सायन मंङल 4 वर्षीय छाॅत्र का बंगला गीत विशेष रूप से सराहनीय रहा। मंच का संचालन रीता कर्मकार द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में देव आशीष नंदी जयत कर्मकार कमल घोष अशोक कुमार बासु संगीत मोईत्रा राजा दास गुप्ता अशोक बोस का और उल्लेखनीय योगदान रहा।इस अवसर पर समाज के दिवंगत सदस्यो को भी श्रद्धांजली दी गई।अंत मे रात्रि भोज व प्रसाद का भी वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button