कोटा पुलिस ने किया बिहारी बाबू का गेम ओवर….नागपुर से पुलिस ने किया बरामद….गुम इंसान मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता…..

बिलासपुर–बीते मार्च महीने में कोटा स्थित सीवी रमन विश्वविद्यालय हॉस्टल से अध्ययनरत छात्र के रहस्यमय तरीके से लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया था।इस मामले को कोटा पुलिस ने अपनी सूझबूझ से सुलझाते हुए बड़ी सफलता पाई है,लापता छात्र को बरामद कर वापस सकुशल ले आया गया और लापता छात्र को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

अचानक छात्र के गायब होने से हॉस्टल प्रबंधन और विश्वविद्यालय प्रबन्धन पर काफी उंगलियां उठाई गई।इसके साथ साथ लापता छात्र के परिजन कोटा पुलिस और पुलिस के आला अधिकारियों के ऊपर भी कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाए।इन सब के बाद भी कोटा पुलिस ने अपनी कार्रवाई को लेकर सक्रियता बनाए रखी और लापता छात्र के खोजबीन में लगी रही।कोटा पुलिस ने आखिरकार लापता छात्र का ठिकाना ढूंढ निकाला और उसे बरामद कर अपनी कस्टडी में लेकर वापस कोटा सकुशल लाया गया।जहां लापता छात्र को उसके परिजनों के समक्ष सुपुर्द किया गया।दरअसल पूरा मामला कोटा थाना का है।जहां पर रोहित कुमार पिता अमरेन्द्र कुमार उम्र 20 साल साकिन महावीर कालोनी संगम चैक गया जिला गया बिहार हा.मु. डाॅ.सीवी रमन महाविद्यालय कोटा बालक छात्रावास करगी रोड कोटा जिला बिलासपुर छ.ग. सात मार्च को अचानक लापता हो जाता है।छात्र के रहस्यमय तरीके से गायब होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।लापता छात्र के इस तरह से गायब होना कई संदेह को जन्म देने लगा।वही परिजन लगातार पुलिस के ऊपर दबाव बनाते हुए कार्रवाई नहीं होने का हवाला देते रहे।जबकि लापता छात्र ऑनलाइन गेम के चलते काफी कर्ज में आ गया था। पुलिस ने अपनी सूझबूझ से जांच पड़ताल में लगकर छात्र के हर ठिकाने में दबिश दी।लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।वही पुलिस ने तकनीकी पद्धति को अपना कर लापता छात्र का ठौर ठिकाना ढूंढ निकाला और गायब हुए छात्र को सकुशल बरामद कर अपने कस्टडी में लेकर वापस लेकर आई।पुलिस ने जब लापता हुए छात्र को ढूंढ निकाला तो उससे लापता होने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि वह ऑनलाइन गेम खेला करता है।जिसके कारण उसकी उधारी बहुत ज्यादा हो गई। उधार की रकम को वह चुका पाने में असमर्थ हो गया,और इस उधार की रकम को लेकर अपने परिजनों से नहीं बोल सकने के कारण वह गायब हो गया जिससे उसको उधार न चुकाना पड़े और ना कोई उसे परेशान कर सके।इन्हीं सब कारणों से वह गायब हो गया था।

Related Articles

Back to top button