बिलासपुर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का पुतला, पूर्व मंत्री के बयान पर जताई आपत्ति किया प्रदर्शन

बिलासपुर–कांग्रेस सरकार द्वारा प्रति एकड़ 15 की जगह 20 क्विंटल धान खरीदी किये जाने की घोषणा के बाद प्रदेश में राजनीति बयान बाजी शुरू हो गई है।

भाजपा नेता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की धान खरीदी की घोषणा को किसान तस्करी न्याय योजना बता दिया है।जिससे नराज कांग्रेस नेता और किसान भाजपा नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इसी कड़ी में आज बिलासपुर के नेहरू चौक में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक की अगुवाई में किसान मोर्चा ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का पुतला फूंका साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि किसानों को अपमानित किए जाने के मामले पर पूर्व मंत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button