नौ घंटे इंतजार के बाद पहुंचे सीएसईबी के कर्मचारी….पूरी रात खान साहब के आश्वाशन में रतजगा कर दिए टावर्सवासी..

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ के बिलासपूर शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल कर लिया गया है।लेकिन आज भी आपातकालीन जैसी स्थिति में राहत कार्य के लिए लड़ने में सक्षम नहीं हो पाया। ऐसे कई उदाहरण है जो आमजनता को अपनी समस्या को लेकर काफी जद्दोजहद करना पड़ता है।उसी का एक उदाहरण शहर की विद्युत व्यवस्था का जहां पर आज भी लोगों को काफी परेशान होना पड़ता है।

विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था का खामियाजा आम जनमानस को उठाना पड़ता है।गर्मी के मौसम में जहां एक पल बिना बिजली के लोग रह नहीं पाते है।वही शहर की घनी आबादी वाले क्षेत्र के एक टावर्स में यहां के रहवासी पूरी रात बगैर बिजली के काट दिए।गर्मी के इस मौसम जहां शहर का तापमान लगातार बढ़ रहा तो वहीं बिजली का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है।

इसी दबाव के चलते शहर के सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में स्थित एम सी टावर्स में मंगलवार की रात बिजली का दबाव बढ़ने से बिजली का केवल और मीटर बोर्ड जल गया।जानकारी के अनुसार बिजली का दबाव इतना ज्यादा बना कि वहां आग और फाटकों जैसी आवाज आने लगी,इस घटना से वहां के रहवासी काफी डर गए और घरों से आनन फानन में सभी बाहर निकलकर टावर्स के नीचे खाली जगह में आकर खड़े हो गए।घटना रात लगभग नौ बजे की बताई जा रही है।

जिसके बाद तत्काल इस क्षेत्र के बिजली अधिकारी खान साहब को जानकारी दी गई।जिन्होंने सुधार टीम के फंसे होने का हवाला देकर जल्द पहुंचने का आश्वासन दिया।इनके इस आश्वासन के बाद टावर्स के रहवासी पूरी रात जागते रहे लेकिन विद्युत विभाग की सुधार टीम नहीं पहुंची।पूरी रात जागने के बाद यहां के रहवासी अमेरी रोड स्थित बिजली कार्यालय पहुंचकर दबाव बनाए तो तब कही जाकर सुधार टीम सुबह सात बजे के आसपास वहां पहुंची और सुधार कार्य में लगी।सुधार कार्य में लगने के बाद वहां पर लगे बिजली के केबल और मीटर बोर्ड पूरी तरह से शॉर्ट सर्किट की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए।समाचार लिखे जाने तक सुधार कार्य जारी है।

Related Articles

Back to top button