नशीली दवा और गांजा के साथ सौदागर गिरफ्तार….240 कैप्सूल और 80 ग्राम गांजा जब्त

बिलासपुर-नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने नशीली दवा और गांजा का अवैध कारोबार करने वाले एक सौदागर को पकड़ने में सफलता पाई है। जहां आरोपी सौदागर के पास से बड़ी मात्रा में नशे का जखीरा बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ज्वाली नाला के पीछे मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास एक व्यक्ति नशीले पदार्थों की अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी की पहचान पप्पू खटीक (35 वर्ष), पिता बाबूलाल खटीक, निवासी डी.पी. कॉलेज के पीछे टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर के रूप में हुई। उसके कब्जे से 240 नग ACETAMINOPHEN PROXYCO CAPSULES तथा 80 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 533/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(A), 21(B) एवं 22(B) के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि नशीली दवाइयों और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में एंड-टू-एंड विवेचना के साथ वित्तीय जांच भी की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का पता लगाकर उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button