नारी शक्ति का विस्तार–सुधा गुप्ता बनीं लोकतंत्र प्रहरी बिलासपुर की जिला महामंत्री…..

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र प्रहरी संगठन की नारी शक्ति इकाई को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने की सहमति और प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर सुधा गुप्ता को लोकतंत्र प्रहरी (नारी शक्ति) का बिलासपुर जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।

निष्ठा और ईमानदारी से दायित्व निभाने का संकल्प…..

इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुधा गुप्ता ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व और समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि, “संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताकर यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन मैं पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी के साथ करूंगी।उन्होंने आगे कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संगठन के मौलिक विचारों व उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाना, नारी शक्ति को और अधिक सशक्त करना तथा बिलासपुर जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा व गति देना होगा।

शुभकामनाओं का दौर….

सुधा गुप्ता की इस नियुक्ति पर लोकतंत्र प्रहरी संगठन के तमाम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button