संघ कार्यालय ‘कालकर कुंज’ में हुआ सामूहिक यज्ञ-हवन…..केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू भी हुए शामिल…..

बिलासपुर–कार्तिक अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार, 8 नवंबर 2026 को श्री माधव प्रेरणा केन्द्र एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय ‘कालकर कुंज’ में दीपावली पूजन का कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

दोपहर 2:00 बजे आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में संघ के बिलासपुर विभाग संघचालक राजकुमार सचदेव ने सपत्नीक यजमान के रूप में दीपावली पूजन का विधान संपन्न कराया। कार्यक्रम में सामूहिक यज्ञ, हवन और आरती का आयोजन किया गया।

स्वदेशी और परंपरा के संरक्षण का संदेश…..
वर्तमान पीढ़ी को अपने घर में पारंपरिक पकवान बनाने की संस्कृति से जोड़े रखने के उद्देश्य से इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से विशेष आग्रह किया गया था कि वे अपने घर से ही बनी मिठाइयां लेकर आएं।

दिग्गजों और गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति…..
दीपावली पूजन पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देने छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सांसद एवं भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू विशेष रूप से पधारे।

कार्यक्रम में संघ के सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव, विभाग कार्यवाह गोवर्धन, प्रचारक गणेश कुमार, बिलासपुर जिला संघचालक रामधन रंजक, गुरु गोविंद सिंह उपनगर के संघचालक रमेश शराफ, छत्तीसगढ़ प्रांत मिलन मण्डली प्रमुख गणपति रायल और प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख एवं श्री माधव प्रेरणा केन्द्र बिलासपुर के सचिव विश्वास जलताडे उपस्थित रहे।

इनके अलावा, बिलासपुर नगर के 17 वर्षों तक कार्यवाह रहे वरिष्ठ स्वयंसेवक व सेवानिवृत्त प्राचार्य सुंदर श्याम सचदेव (जिन्हें द्वितीय सरसंघचालक परम पूजनीय श्री गुरुजी से लेकर वर्तमान सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत जी तक का सानिध्य प्राप्त हुआ है), विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू, विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख सौरभ वर्तक, विवेकानंद केंद्र के प्रांतीय अधिकारी उल्हास वारे तथा शिक्षा समूह के प्रमुख कार्यकर्ता श्री प्रफुल्ल शर्मा भी उपस्थित थे।

नगर के गणमान्य नागरिकों में प्रथम अस्पताल बिलासपुर के संचालक डॉ. रजनीश पाण्डेय, पुरणेन्दु भट्ट, सौरभ दुबे तथा पुरोहित कार्य संपन्न कराने वाले जिला गौ संरक्षण प्रमुख प्राध्यापक अमित पांडेय की भी गरिमामय मौजूदगी रही।

कुशल व्यवस्था और आभार….
संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था का दायित्व उपनगर कार्यवाह संतोष मौर्य के नेतृत्व में काशी कुंज कार्यालय निवासी चन्द्रशेखर एवं विस्तारक रूपेश ने संभाला।

Related Articles

Back to top button