धान खरीदी केंद्रों का आईजी और एसपी ने किया निरीक्षण

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ में एक दिसम्बर से धान खरीदी का पर्व शुरु हो गया है। जहाँ पर किसान अपने धान को समर्थन मूल्य में बेचने के लिए आ रहे है।

उसी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आर एल डांगी एवं उप पुलिस महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक कुमार झा ने गुरुवार को कोटा आदिवासी सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

और किसानों से चर्चा की जिसमें अर्जुन जायसवाल ग्राम बिल्ली बंद ,निर्मल सिंह गौड़ ग्राम कुमारी मुड़ा ,विमल कुमार ,विष्णु देवांगन ने चर्चा के दौरान वर्तमान में किसी प्रकार की कोई समस्या होना नहीं बताया।

साथ ही धान खरीदी केंद्र में कोटा मंडी प्रबंधक रूप वंत सिंह सोमवंशी से भी चर्चा की गई। भ्रमण के दौरान पुलिस कर्मचारियों अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Related Articles

Back to top button