नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत 25 सितंबर को होगा ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन….

बिलासपुर– सरस्वती शिशु मंदिर, जुना बिलासपुर परिसर में आगामी 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के योजनानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को एक लय और एक स्वर में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से जोड़ना तथा देश और राष्ट्रगीत के प्रति आत्मीयता एवं सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है।
यह कार्यक्रम देशभर में एक ही दिन और निर्धारित समय पर विद्या भारती के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जुना बिलासपुर क्षेत्र के नागरिकों से भी कार्यक्रम में सहभागिता कर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
सरस्वती शिशु मंदिर, जुना बिलासपुर प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
स्थान: सरस्वती शिशु मंदिर परिसर, जुना बिलासपुर
दिनांक: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार
समय: प्रातः 11:00 बजे

Related Articles

Back to top button