
प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित टीम का लिंगियाडीह नागरिक मंच ने किया सम्मान…
बिलासपुर–लिंगियाडीह नागरिक मंच द्वारा विकास पैनल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में एक सादगीपूर्ण लेकिन आत्मीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब की नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह, सह सचिव हरिकिशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव सहित पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वीरेंद्र गहवई, पूर्व उपाध्यक्ष विनीत,मणिशंकर पांडेय, चौहान, सुदेश दुबे, शादाब खान एवं अनेक वरिष्ठ और युवा पत्रकार उपस्थित रहे।
विकास पैनल को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सभी मार्गदर्शकों, सहयोगियों और पत्रकार साथियों ने अपने व्यस्त समय से समय निकालकर इस छोटे लेकिन भावनाओं से भरे कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में संसाधनों की सीमाओं और कुछ खामियों के बावजूद अतिथियों ने आयोजन की खुले दिल से सराहना की, जिससे आयोजकों का उत्साह और बढ़ा।
इस अवसर पर लिंगियाडीह नागरिक मंच की ओर से श्री दिनेश सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह ठाकुर, जितेंद्र सिंह ठाकुर, राजू सिंह ठाकुर, श्रीयंक सिंह ठाकुर, आर्यन सिंह ठाकुर, सिद्धार्थ सिंह ठाकुर, कृष सिंह, प्रांशु सिंह,सरदारी लाल कश्यप,भगवती साहू,राजू निर्मलकर,यतीश गोयल,महेश्वर केसरी,राकेश यादव, ने सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान समारोह सामूहिक सहयोग, विश्वास और पत्रकारिता के प्रति सम्मान का प्रतीक है।




