
प्रेस क्लब कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव को जान से मारने की धमकी….. पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली पर हुआ अपराध दर्ज…..
बिलासपुर– लोकतांत्रिक तरीके से हुए बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव में करारी शिकस्त मिलने और पूरे के पूरे पैनल के साथ औंधे मुंह गिरने के बाद भी सत्ता का नशा इस कदर हावी की प्रेस क्लब की सत्ता से बेदखल होने के बाद भी आज भी अपने आप को प्रेस क्लब से ऊपर समझकर प्रेस क्लब की गरिमा को तार तार करने वाले पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष और वर्तमान में प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति के उपाध्यक्ष इरशाद अली के खिलाफ अपराध कायम कर लिया गया।
पुलिस ने कैलाश यादव की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 और 351(3) के तहत मामला कायम किया है। शिकायत में गाली-गलौज, धमकी और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं।
“बहुत नेतागिरी कर रहा है, तुझे जल्दी निपटाऊंगा”
प्रेस क्लब कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव देर शाम पत्रकारों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे और टीआई किशोर केवट को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत के अनुसार, 15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद जब वह सुलभ शौचालय की ओर से लौट रहे थे, तभी इरशाद अली ने उन्हें जबरन रोक लिया।
कैलाश यादव का आरोप है कि इरशाद अली ने उनसे कहा, “बहुत बड़ा नेता हो गया है, आजकल बहुत नेतागिरी कर रहा है। तुझे मैं बहुत जल्दी निपटाऊंगा।” इसके बाद उन्होंने मां-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
चुनाव के बाद से रंजिश का आरोप
शिकायत में कैलाश यादव ने कहा है कि प्रेस क्लब चुनाव के बाद से ही इरशाद अली उनके प्रति रंजिश रखते हैं और उसी रंजिश के चलते उन्होंने सार्वजनिक रूप से विवाद किया।
दो पदाधिकारियों को बताया प्रत्यक्षदर्शी
कैलाश यादव ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि घटना के दौरान प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी और सह सचिव हरिकिशन गंगवानी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने पूरे घटनाक्रम को देखा।
पुलिस ने शुरू की जांच…..
सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ पहले भी हुई शिकायत में अब तक नहीं हुआ अपराध दर्ज……
यह कोई पहला मामला नहीं है।इसके पहले भी इनके खिलाफ गृह निर्माण समिति में की गई गड़बड़ी को लेकर इनके अध्यक्षीय कार्यकाल में प्रशासक के द्वारा पत्र जारी करते हुए थाना सिविल लाइन थाने में नामजद शिकायत दी गई थी,जो अभी तक लंबित है।उस मामले में बीते मार्च माह में कार्यालय उप आयुक्त, सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं बिलासपुर (छ०ग०) कलेक्ट्रेट के सामने पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग बिलासपुर छ.ग.पंजीयक विभाग के द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि उपरोक्त विषयांतर्गत संदर्भित पत्र का अवलेकन करें, जिसके तहत समिति के पुर्व अध्यक्ष इरशादअली व तत्कालीन प्रबंधक हीराजी सदाफले के विरूद्ध कार्यालय संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएँ बिलासपुर, संभाग-बिलासपुर (छ०ग०) की ओर से कार्यालयीन आदेश कमांक / सं०प०बि०/ शिकायत/2022/783 बिलासपुर दिनांक 05.05.2022 के तहत 3 सदस्यीय जॉच दल गठित की गई थी। जॉच दल द्वारा प्रस्तुत जॉच प्रतिवेदन दिनांक 06.09.2022 में उक्त व्यक्तियों का कृत्य संस्था के हित में नही पाया गया है।
अतः उपरोक्तानुसार व्यक्तियों के विरूद्ध संस्था की उप-विधि एवं छ०ग० सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 एवं निमय 1962 के प्रावधानानुसार कार्यवाही करें तथा कृत कार्यवाही से इस कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें।
पुनः एक पत्र जारी कर वर्तमान प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष को पत्र जारी उसमें अपराध दर्ज कराने का हवाला दिया गया।उक्त शिकायत में इरशाद अली के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।अब देखना यह होगा कि यह जांच कब तक पूरी होती है और इनके पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।




