गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान मिले…. यही है हर दिल की पुकार……. जिसने पोषित किया संसार को…. उसे मिले सर्वोच्च अधिकार…..

बिलासपुर–अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बिलासपुर शाखा द्वारा सोमवार को गौ माता राष्ट्र माता अभियान के तहत छत्तीसगढ़ प्रांतीय अध्यक्ष उमा छापरिया, प्रांतीय सचिव सीमा गुप्ता, बिलासपुर शाखा अध्यक्ष मधु बगड़ियां के नेतृत्व में कलेक्टर संजय अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए इसके लिए एक जागरूकता पत्र सौंपा गया। जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर यह पत्र दिया गया।
गाय को भारत में ‘राष्ट्र माता’ का संवैधानिक दर्जा दिलाने, पूरे देश में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने और गौ संरक्षण के लिए कानून बनाने की एक प्रमुख जन-जागरूकता पहल है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए समिति के कार्य के बारे में जाना और उसकी सराहना भी की।साथ ही उन्होंने कुछ अच्छे सुझाव एवं मार्गदर्शन भी दिए जिससे महिला टीम को एक नया उत्साह आया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रांतीय अध्यक्ष उमा छापरिया, प्रांतीय सचिव सीमा गुप्ता, बिलासपुर शाखा अध्यक्ष मधु बगड़िया, सचिव रंजना अग्रवाल, प्रांतीय जन संपर्क प्रमुख ज्योति अनिरुद्ध अग्रवाल, के साथ सीमा चौधरी, निशा अग्रवाल, रीतू बजाज, उपस्थित रही। कलेक्टर ने महिलाओं के लिए कुछ विशेष कार्य करने के लिए सलाह दी और महिलाओं को शारीरिक कमज़ोरी व कुपोषण को दूर करने के लिए खान पान आहार पर विशेष ध्यान देने लिए प्रोत्साहित किया।साथ ही गौ माता सेवा दिवस पर बिलासपुर मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा अच्छी पहल पर बधाई दिए।

Related Articles

Back to top button