![](https://daauji.com/wp-content/uploads/2020/09/images-182305509817650647453..jpg)
नगर निगम बिलासपुर के नवनियुक्त एल्डरमैन 16 को लेंगे शपथ.. प्रार्थना भवन में होगा कार्यक्रम..
![](https://19y.07c.mywebsitetransfer.com/wp-content/uploads/2020/10/img-20201013-wa0029405977470793333866.jpg)
नगर पालिका निगम बिलासपुर के नवनियुक्त एल्डरमैन 16 अक्टूबर को शपथ लेने जा रहे हैं.. बिलासपुर के जल संसाधन विभाग के प्रांगण में स्थित प्रार्थना भवन में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा लंबे समय से एल्डरमैन की नियुक्ति पर कई कयास लगाए जा रहे थे.. जिसके बाद पिछले दिनों नगर पालिका निगम में 11 एल्डरमैन की नियुक्ति कर दी गई थी.. जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के अंदर खूब घमासान और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला था लेकिन धीरे-धीरे सब सामान्य हो गया और अब आगामी 16 अक्टूबर को प्रार्थना भवन में दोपहर 12:00 बजे शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा..