कलेक्टर-एसएसपी की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक…..ईद-उल-जुहा एवं मोहर्रम पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का लिया गया निर्णय…..

बिलासपुर–आगामी ईद-उल-जुहा एवं मोहर्रम पर्व को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मेें ईद-उल-जुहा एवं मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। पुलिस विभाग को पर्व के दौरान शहर के समस्त चौक-चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए। नगर निगम को पर्व के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों एवं महत्वपूर्ण स्थलों में साफ-सफाई, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था करने कहा गया।

सिम्स एवं जिला अस्पताल को आपालकालीन स्थित से निपटने एम्बुलेंस, आपातकालीन चिकित्सकों एवं अन्य सहयोगी कर्मचारियों का दल तैनात रखने के निर्देश दिए है। विद्युत विभाग को पर्व के दौरान निरंतर विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए सजग रहने कहा गया। समिति के सदस्यों ने शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का भरोसा दिलाया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, एडीएम शिवकुमार बनर्जी, एडिशनल एसपी शहरी पंकज कुमार पटेल, एसडीएम मनीष साहू, सिटी मजिस्ट्रेट रजनी भगत, शांति समिति के सदस्य हबीब मेमन, सुधीर खंडेलवाल, मनजीत सिंह, चंचल सलूजा, डॉ. बसंत अंचल, प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा, अनिल शुक्ला सहित अन्य सदस्य एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button