किसान से ठगी के आधा दर्जन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.….

बिलासपुर- कोटा थाना पुलिस ने खेत समतलीकरण के नाम पर 9 लाख रुपये की ठगी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ठगी की पूरी राशि जब्त कर ली गई है। सभी आरोपी पहले से रतनपुर थाना क्षेत्र के बकरी चोरी के मामले में भी गिरफ्तार हैं।
पुलिस के मुताबिक श्रीपारा निवासी रामनारायण पोर्ते ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने खेत समतलीकरण कराने का झांसा देकर उससे 9 लाख रुपये वसूल लिए और फरार हो गए। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पता चला कि आरोपी रतनपुर थाना के एक अन्य मामले में जेल में बंद हैं। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट लेकर आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने धोखाधड़ी करना स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी बबलू खान, अमूर खान, अमीन खान, हबीब खान, शाहरुख खान तथा उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी मोहम्मद अच्छन शामिल हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button