शासकीय राशि के गबन का तेरह साल से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरिफ्तार

बिलासपुर–बिलासपुर की चकरभाठा पुलिस ने गबन के मामले में तेरह साल से फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है।चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सयुक्त संचालक आर बी अंजनकर नगरी प्रशासन एवं विकास बिलासपुर छ0ग0 द्वारा दी गयी रिपोर्ट (लिखित)दिनांक 31.05.2009 थाने में प्राप्त हुयी थी जिसकी जांच की जा रही थी।

जांच पर 01 आर0के0 उपाध्याय तत्कालिन अध्यक्ष नगर पंचायत बोदरी 02 चेतन दास अहुजा 03 प्रितम सिंह राठौर 04 विरेन्द्र कुमार शर्मा 05 मिथलेश शर्मा 06 अरूण झा, के द्वारा बदयान्ती पूर्वक शासकीय सम्पत्ति की राशि का गबन कराना पाया गया जो अपराध धारा 420,409,34 भादवि का पाये जाने से अपराध क्रमांक 81/2010 पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी वर्ष 2021 में की थी। मामले के फरार आरोपी की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह व अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी भारती मरकाम द्वारा फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी पता तलाश प्रारंभ की गई पतासाजी के विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी आर के उपाध्याय (राजकुमार उपाध्याय) पिता स्व0 कृपाराम उपाध्याय उम्र 75 साल साकिन ग्राम बोदरी वार्ड क्रमांक 02 चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0 अपने घर पर उपस्थित होने पर तत्काल टीम रवाना होकर उसके उसके में जाकर दबिश दी और गिरिफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना लाकर पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया । आरोपी के विरूध पर्याप्त साक्ष्य एवं सबुत पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

Related Articles

Back to top button