पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार…55 नाइट्राजेपाम टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर- नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार करते हुए एक युवक को 55 नग नाइट्राजेपाम टैबलेट, मोटरसाइकिल और बिक्री की रकम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21(B), 22(B) एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ज्वाली नाला के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीली गोलियां, 830 रुपये नगद तथा पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी:
निकेश कौशिक उर्फ वासू (25 वर्ष), निवासी दरबार लॉज के पास, तेलीपारा, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर।
पुलिस ने बताया कि नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए एंड-टू-एंड विवेचना एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button