महिलाओ की सोने की चैन चुराने वाली महिला गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश….गिरोह की आठ महिलाओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

बिलासपुर–उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद की महिलाओ के एक ऐसे गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने खुलासा किया है,जो राह चलती महिलाओ को अपना निशाना बनाती थी।इस मामले में बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने इस गिरोह की आठ महिलाओ को गिरफ्तार कर इनके पास से चोरी का माल भी बरामद कर जप्त किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया निवासी जयपाल टावर्स साकेत अपार्टमेन्ट अग्रसेन चैक बिलासपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनॉक 09.04.2024 के दोपहर करीब 01ः15 बजे अग्रसेन चैक से सवारी आटो में बैठी थोडा आगे जाने पर काली साडी पहनी महिला अन्य साथियो के साथ बस स्टेण्ड जाने के लिए बैठ गयी।उसमे से एक महिला प्रार्थीया को धक्का मारकर साईड करते हुए प्रार्थीया के पैर के पंजे को अपने पंजे से दबाई जिससे प्रार्थीया का घ्यान अपने पैरों के तरफ गया ठीक उसी समय दुसरी महिला उल्टी करने का बहाना करी इसी दौरान अन्य महिला साथी द्वारा प्रार्थीया के गले की सोने की चैन को काटकर चोरी कर लिया तथा महिला एवं उसके साथ की सभी महिलाये पुराना बस स्टैण्ड में उतर गई प्रार्थीया उसी आटो में बैठकर अपने दुकान श्याम टाकिज पहुंची। और दुकान पहुंचने पर देखी कि गले में पहनी सोने की चैन और लाकेट वजनी करीब 17 ग्राम चोरी हो गया है तब उस महिलाओ के उपर शंका होने की रिपोर्ट थाना सिविल लाईन में दर्ज कराई थी।

इसी प्रकार प्रार्थीया निवासी चडडा बाडी नेहरू नगर की अपनी सहेली के साथ मगरपारा से आटो लेकर गोलबजार की ओर जाने के लिये निकली थी उसी दौरान मगरपारा चौक के पास अज्ञात महिलाये आटो में बैटी व प्रार्थीया के साथ उसी प्रकार प्रार्थीया के पैर को दबाकर धक्का मारकर प्रार्थीया का ध्यान भटकाकर महिलाओं के गिरोह द्वारा प्रार्थीया के चैन वजन करीब 22 गा्रम को चोरी कर लिया गया प्रार्थीया जब बाजार पहूची तो अपना गला चेक करने पर पता चला कि सोनी की चैन चोरी हो गया है जिसकी रिपोर्ट थाना सिविल लाईन में दर्ज कराई।मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अज्ञात आरोपीयों के पतातलास हेतु थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू से अलग अलग टीमो का गठन किया गया जिनके द्वारा आरोपीयों की पता तलास हेतु संदिग्ध स्थानों बस स्टेण्ड, डेरों, व रेलवे स्टेशन को चेक करने हेतु कई टीमे भेजी गई। जहां पर एक संदेही महिला बिन्दु बाई मिली जिससे पुछताछ करने पर घटना को अपने अन्य 07 साथियों के साथ मिलकर घटित करना बताई। जिसके बाद पुलिस ने इन सभी लोगो को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर इनके पास से 02 नग सोने की चैन को बरामद किया गया।पुलिस ने इस मामले में(1) बिन्दु देवी पति संजय कुमार उम्र 35 वर्ष,(2) रिता देवी पति सुनील कुमार उम्र 40 वर्ष
(3) पूजा देवी पति विनोद कुमार उम्र 30 वर्ष
(4) प्रिति देवी पति आजाद कुमार उम्र 22 वर्ष
(5) अनिता देवी पति संजय कुमार उम्र 25 वर्ष
(6) सविता देवी पति अजय कुमार उम्र 21 वर्ष
(7) शालू पिता संजय उम्र 19 वर्ष
(8) आरती कुमारी पिता सुनील कुमार उम्र 20 वर्ष
ये सभी आरोपिया ग्राम सिघरा नई बस्ती थाना झुसी जिला इलाहाबाद (उ.प्र.) के है।इन आरोपीयों को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

घटना को कैसे अंजाम देते थे

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया की इन आरोपी महिलाओ के द्वारा यात्रियों का ध्यान भटकाकर गले में पहने सोने की चैन की चोरी कर लेते थे।और महिलाओ की भीड भाड़ वाले इलाके में घटना को अंजाम देते थे।ये गिरोह धार्मिक स्थल पर नजर रखते थे और उक्त स्थान में ज्यादा सक्रिय रहते थे। भीड़भाड़ वाले स्थान में इनको चोरी की घटना को अंजाम देने में आसानी होती है,और आसानी से घटना को अंजाम देकर निकल जाते थे।पूछताछ में पुलिस को पता चला की ये भागवत कथा स्थल को अपना निशाना बनाए थे।इसके बाद यह गिरोह वहां पर सक्रिय होकर चोरी की घटना को अंजाम देते।

बिलासपुर एसपी ने की प्रशंसा

इस मामले की सफलता पर एसपी रजनेश सिंह द्वारा थाना सिविल लाईन व एसीसीयू टीम के प्र.डी.एस.पी.ठाकुर गौरव सिंह निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, सहायक उपनिरीक्षक मीना ठाकुर, अमृत साहू, अवधेश सिंह, राजेशधर दीवान, प्रधान अरक्षक देवमून पहूप, आरक्षक निखिल जाधव, बोधूराम, अतुल सिंह, अविनाश काश्यप, आशीष राठौर, महिला आरक्षक छंदा वैष्णव, ओम वैष्णव, प्रिति वर्मा, आशा नेताम, सुनीता मण्डावी, हेमलता उरांव की प्रशंशा की है।

Related Articles

Back to top button