राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का बिलासपुर दौरा…..

बिलासपुर– गुरु घसीदास विश्वविद्यालय के दसवे दीक्षांत समारोह में शामिल होने भारत की राष्ट्रपती श्रीमती द्रौपदी मुर्मू कल बिलासपुर आ रही है
जिनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिलासपुर प्रशासन अलर्ट मोड पर है साथ ही 24 प्रतिभावान विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल भी दिया जाएगा। इसी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीडिया कर्मियों को भी राष्ट्रपति के इस कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नही दी गई है।

विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक चक्रवाल के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी गई और बताया की यह कार्यक्रम एक घंटे के लगभग चलेगा।जिसमे गोल्ड मेडल विद्यार्थियों को दिया जायेगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन के द्वारा राष्ट्रपति के आगमन और कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर समस्त तैयारी को पूरी कर ली।

Related Articles

Back to top button