खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला का विश्वास जीता…..सिक्योरिटी गार्ड निकला आरोपी….. दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया में अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार……

रायगढ़-जिले के चक्रधरनगर पुलिस ने महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अक्षय कुमार कुम्हरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला का विश्वास जीता था, जबकि जांच में वह सिक्योरिटी गार्ड निकला।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाए और उसकी जानकारी के बिना अंतरंग फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर महिला को लगातार ब्लैकमेल करता रहा।
पीड़िता की शिकायत पर चक्रधरनगर थाना में दुष्कर्म, धमकी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने वर्दी वाली तस्वीरें दिखाकर खुद को पुलिस विभाग में कार्यरत बताया था, जबकि वह निजी सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लोगों से सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों पर भरोसा न करने और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button