नगर के बेलसरी नाका में दुबे परिवार द्वारा 3मई से 12मई तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

बिलासपुर/तखतपुर – नगर के वार्ड बेलसरी नाका के में श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन स्व दयावती दुबे की प्रथम पुण्य स्मृति में दिनाँक 3मई से 12मई तक संगीतमई कथा का आयोजन किया जा रहा है, कथा वाचक बेलसरी वाले पंडित दिनेश कुमार पांडेय जी के द्वारा किया जा रहा हैं।

प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा के साथ वेदी पूजा से आरंभ हुआ।इसके साथ ही गौकर्ण कथा तथा भागवत महात्म्य हुआ।कथा के साथ प्रतिदिन भगवान बांके बिहारी के अलग अलग लीलाओं का वर्णन होगा,मुख्य यजमान राजेंद्र दुबे व प्रभाष दुबे है। कार्यक्रम में दुबे परिवार के राजेंद्र दुबे,प्रमोद दुबे,सुरेश दुबे आदि की उपस्थिति है।

Related Articles

Back to top button