
245 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार…..एंटी सायबर क्राइम यूनिट और रतनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से 1.22 करोड़ का माल जब्त…..
बिलासपुर नशे के खिलाफ कार्रवाई करते पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।जहां पर पुलिस ने गांजा तस्कर से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।इस पूरी कार्रवाई में रतनपुर पुलिस और एंटी सायबर क्राइम यूनिट की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की।इस संयुक्त टीम ने आरोपी के पास 245 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 1.22 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल मारुति अर्टिगा कार भी जब्त की गई। आरोपी अमित कुमार केवट पिता त्रिवेणी प्रसाद उम्र 33 वर्ष निवासी बुढार मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।




