सिद्धार्थ वर्मा और प्रिंस पटेल की शानदार बल्लेबाज़ी के बदौलत बिलासपुर फाइनल में……अंडर 14 एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27…..

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेंस अंडर 14 एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका सेमीफाइनल मैच बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में बिलासपुर बनाम सरगुजा के मध्य मैच खेला गया।जिसमें बिलासपुर के कप्तान प्रिंस पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 90 ओवर में 9 विकेट खोकर 321 रन बनाए। और पहले दिन का खेल भी समाप्त हो गया।बिलासपुर के कप्तान प्रिंस पटेल और सिद्धार्थ वर्मा के मध्य छठवें विकेट के लिए शानदार 157 रनो की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिद्धार्थ वर्मा ने 99 रन और कप्तान प्रिंस पटेल ने 95 रन ने और अंगद सिंह बाली ने 54 रनो का योगदान दिया।सरगुजा की ओर से सन्नी ओझा ने 5 विकेट प्राप्त किए।आज दूसरे दिन सरगुजा बल्लेबाजी करने उतरी और बिलासपुर के गेंदबाजों के सामने सरगुजा मात्र 40 ओवर में 65 रन बनाकर आउट हो गई।जिसमें हर्षवर्धन सिंह चंदेल ने 27 रन और चिराग रजवाड़े ने 13 रनो का योगदान दिया।बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए दक्ष यादव ने निरंतर शानदार गेंदबाजी करते हुए इस मैच में भी 5 विकेट प्राप्त किए और आर्यन शर्मा , शिवम ने दो दो विकेट प्राप्त किया और पहली पारी में बिलासपुर ने 256 रनों की बढ़त बना ली।इसके बाद बिलासपुर ने दूसरे पारी खेलते हुए 45 ओवर में 152 रन बनाकर आउट हो गई।
जिसमें अनीश राय ने 47 रन, सिद्धार्थ देवांगन ने 44 रन और अंगद सिंह बाली ने 38 रनो का योगदान दिया।सरगुजा की ओर से सन्नी ओझा और स्वास्तिक तिवारी ने चार चार विकेट प्राप्त किए।बिलासपुर ने सरगुजा के मध्य 409 रनो का लक्ष्य रखा और सरगुजा ने 4 ओवर में 20 रन बनाए और अंतिम दिन का खेल समाप्त हो गया और मैच ड्रॉ हो गया।बिलासपुर ने पहली के बढ़त के आधार से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाया।फाइनल मैच 29 नवंबर को रायपुर ब्लू के मध्य राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।मैच के निर्णायक शैलेश उपाध्याय और विशाल सिंघानिया थे स्कोरर महेश दत्त मिश्रा ऑब्जर्वर राजेश शुक्ला थे। सलेक्टर अमरजीत सिंह कलसी और रोहित ध्रुव थे। बिलासपुर के कोच नावेद अली है।




