भगवान महाकाल के भव्य गलियारा निर्माण,और जिसे महाकाल लोक का नाम दिया गया,लाइव प्रसारण कार्यक्रम का बीजेपी ने किया आयोजित

बिलासपुर– देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 12 ज्योर्तिंलंगों में एक भगवान महाकाल के भव्य गलियारा निर्माण जिसे महाकाल लोक का नाम दिया गया है को राष्ट्र को समर्पित किया गया। इसका लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन के माध्यम भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिव मंदिर विद्या नगर बिलासपुर में कार्यक्रम आयोजित कर किया गया जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जनमानस उपस्थित थे।

महाकाल लोक कारिडोर के लोकार्पण समारोह को देख कर लोग अभिभूत हो गए और उनकी कल्पना से परे महाकाल लोक के भव्य आकर्षण सुंदर मनमोहक, चिंताकर्षक मूर्तियों एवं कलाकृतियों को देख कर आश्चर्यचकित रहे गये। इसके पूर्व विश्वनाथ कारिडोर का लोकार्पण भी कुछ माह पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। उज्जैन स्थित महाकाल देश में एक मात्र दक्षिणमुर्खी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर आज महाकाल लोक भव्य रूप दिया गया था। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिला, मंडल, शक्ति केन्द्रों एवं बूथ स्तर पर तथा मठ मंदिरों में भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने का आयोजन किया था, जिसे देखने जगह-जगह लोग काफी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, प्रदीप कौशिक, धीरेन्द्र केशरवानी, मनीष अग्रवाल, जुगल अग्रवाल, अमित तिवारी, नारायण गोस्वामी, रिंकू मित्रा, नूरीता कौशिक, मनोज कश्यप, गणेश रजक, केदार खत्री, हरेन्द्र तिवारी, कमल छाबड़ा, आलोक रंजन पाण्डेय, मीना गोस्वामी, नीलम गुप्ता, सरिता कामड़े, रीना गोस्वामी, ओंकार केशरवानी, जवाहर बांधेकर, अरूण पाण्डेय, आदि पाण्डेय, बबलू केशरवानी, शिव कुमार, सचिन राव, आशीष गुप्ता, अमित राठी, मधु राव, बेनी गुप्ता, दिलीप तोलानी, अनुज वोहरा, मालती यादव, सीमा श्रीवास, श्यामा रामानंदी, मनोज अग्रवाल, पप्पू कछवाहा, श्रीकांत गिरी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं जनमानस उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button