
निर्दयी मां का खौफनाक चेहरा बेनकाब…. ढाई साल के मासूम की पत्थर से हत्या…. गुमशुदगी और अपहरण की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को किया गुमराह…. जंगल की खाई में मिला मासूम का शव…. सिर पर गंभीर चोट के निशान…..
रायगढ़–रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।जहां एक मां ने नशे की हालात में अपने ही ढाई साल के बेटे की हत्या कर दी।इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला ने पहले गुमशुदगी और अपहरण की कहानी बनाकर पुलिस और परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन इसका झूठ ज्यादा देर टिक नहीं पाया और पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई। जानकारी के अनुसार सोनमति सरोती मँझवार 16अप्रैल को अपनी चार साल की बड़ी बेटी और ढाई साल के छोटे बेटे को लेकर जंगल चार तोड़ने के लिए गई थी।इसी बीच छोटे बेटे ने गोद में लेने की जिद्द करने लगा।बेटे की जिद्द से तंग आकर नशे की हालात में उसने अपना आपा खो दिया और गुस्से में आकर पत्थर से मारकर अपने बेटे की हत्या कर दी।हत्या के बाद उसने उसके शव को जंगल में छुपाकर अपने घर आ गई।
पुलिस जांच में खुलासा
जंगल में खोजबीन के दौरान खून के निशान मिले,खाई में मिला मासूम का शव,घटनास्थल से पत्थर और अन्य साक्ष्य को बरामद किया गया।आरोपी मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।




