जिला देशहा यादव समाज बिलासपुर का शपथ ग्रहण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ सिम्स ऑडिटोरियम में हुआ सम्पन्न.. भगवान श्री कृष्ण जी जगन्नाथपुरी में पधारे तो भक्त माता कर्मा ने उन्हें खिचड़ी का भोग लगाया – तोखन साहू……यादव समाज हमेशा से ही रक्षक के रूप में रहता है-सुशांत शुक्ला

बिलासपुर–रविवार को देशहा यादव समाज की नई कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सिम्स आडिटोरियम में किया गया।

जहां पर कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला देशाहा यादव समाज के अध्यक्ष धन्नू यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशांत शुक्ला,बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी, सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष,रमेश यादव, डॉ. कालीचरण यादव एवं पार्षद मनोरमा विजय यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन के रूप में धनु यादव ने कहा कि समाज की एकता में ही वास्तविक ताकत है। आज हमें सभी भेदभाव भुलाकर संगठित होकर रहना होगा, तभी हम समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे।

मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि “भगवान श्री कृष्ण और माता भक्त कर्मा में कोई अंतर नहीं है। जगन्नाथपुरी की कथा है कि जब भगवान श्री कृष्ण पधारे, तो माता भक्त कर्मा ने उन्हें खिचड़ी का भोग लगाया था। इसी आध्यात्मिक रिश्ते से यादव समाज और साहू समाज एक सूत्र में बंधे हुए हैं। हम लोग अलग नहीं, एक हैं।
सुशांत शुक्ला विधायक ने कहा कि “यादव समाज प्रारम्भ से ही रक्षक की भूमिका में रहा है। यह समाज हमेशा लोगों की रक्षा करता है। गांव की रक्षा-सुरक्षा में भी यादव समाज की अहम भूमिका रही है। जब-जब समाज पर संकट आया है, यादव समाज ने हमेशा उसके विरुद्ध शस्त्र उठाया है।”
महापौर पूजा विधानी ने कहा कि “यादव समाज को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का सहयोग सदैव मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। समाज की उन्नति में हम सब साथ हैं।”
कार्यक्रम में नव-निर्वाचित जिला अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष को मुख्य अतिथि तोखन साहू एवं विधायक सुशांत शुक्ला जी तथा महापौर पूजा विधानी के कर-कमलों द्वारा विधिवत शपथ ग्रहण कराई गई।

अतिथियों ने की राशि की घोषणा……

समाज के विकास के लिए तोखन साहू ने इमलीपारा यादव भवन निर्माण हेतु ₹15,00,000/- पंद्रह लाख रुपये तथा महापौर पूजा विधानी जी ने ₹5,00,000/- पाँच लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से यशवंत यादव, विष्णु यादव, रामचन्द्र यादव, मनीराम यादव, बुधराम यादव, दिनेश यादव, लालजी यादव, संतोष यादव, रामकुमार यादव, रामफल यादव, अजय यादव तखतपुर ,विनोद यादव, सत्यम यादव, अजय यादव भरनी , दीपक यादव, मंजीत यादव, धीरज यादव, आयुष यादव, ललित यादव ,विक्की यादव, धनंजय यादव, नंदकिशोर यादव, अनिल यादव, अभिषेक यादव, अमित यादव, शंकर यादव, प्रकाश यादव, शुभम यादव, भरत यादव, लोरेश यादव, गोलू यादव, अभिलेष यादव, गीता यादव, दीपा यादव, सरिता यादव, अन्नपूर्णा यादव, बीना यादव, माधुरी यादव, प्रियंका यादव, सुनीता यादव, अंकिता यादव, सपना यादव, शशि यादव, अंकिता यादव, मनीषा यादव, दीपा यादव, ललित यादव, विश्वनाथ यादव, विक्की यादव, कल्ला यादव, मनोज यादव, अमर सिंह यादव, उमेश यादव, अभिमन्यु यादव, नंदकुमार यादव, रघु यादव, राजकुमार यादव, बिरज यादव, जीवन यादव, नरेन्द्र यादव , शिव प्रसाद, शिवचरण यादव, भागवत यादव, संतोष यादव, शैलेंद्र यादव, दुर्गा यादव, श्याम यादव, लक्ष्मण, जागेश्वर यादव, रामगोपाल यादव सहित हजारों की संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे!!

Related Articles

Back to top button