तेरह वर्षीय बालक की नदी में डूबने से गई जान…..

बिलासपुर–नदी में नहाने गए सात दोस्तों में एक दोस्त की डूबने से मौत हो गई।दरअसल पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जबड़ापारा अरपा नदी का जहां पर सात दोस्त नहाने के लिए गए हुए थे।नहाते नहाते एक दोस्त जिसकी उम्र 13 वर्ष बताई जा रही है वह अपने दोस्तों से अलग होकर नदी में आगे जाने लगा जिसके बाद इसके दोस्तो ने इसे मना भी किए और वह नहीं माना और आगे बढ़ने लगा इसी बीच वह नदी के गहरे पानी में चला गया और वहां पर पानी का बहाव भी काफी तेज था।जिससे वह उसके आगोश में आ गया और देखते ही देखते वह पानी में डूबने लगा उसके दोस्त कुछ समझ पाते तब तक वह पूरी तरह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई।पानी में बालक के डूबने की खबर लगते ही आस पास के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना के बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंचकर कड़ी मशक्कत करते हुए शव को बाहर निकाला गया।

Related Articles

Back to top button