
दर्दनाक हादसा…..जेसीबी टायर फटने से हेल्पर की मौत…..सीसीटीवी मे कैद घटना…. टायर ब्लास्ट से उछले कर्मचारी और लोहे के हिस्से….एक की मौत तीन कर्मचारी घायल….
बिलासपुर-चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलीमेंट कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।धमाका इतना जबरदस्त था कि हवा भरते समय टायर सहित टायर के ऊपर बैठे कर्मचारी हवा में ऊपर की और उछल गए।टायर में हवा भरने के दौरान अचानक हुए जोरदार विस्फोट में एक हेल्पर की मौत हो गई।जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। इस हादसे में वही खड़े हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एलिमेंट कॉलोनी परिसर में खड़ी एक जेसीबी मशीन के टायर में हवा भरी जा रही थी। इसी दौरान अचानक टायर तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि टायर का डिस्क और अन्य धातु के हिस्से तेज रफ्तार से उछलकर आसपास मौजूद कर्मचारियों को जा लगे।
हादसे में जेसीबी हेल्पर उमांकात कौशिक गंभीर रूप से घायल हो गया। चोटें अत्यधिक गंभीर होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टायर मिस्त्री ओसामा, जेसीबी चालक भूपेन्द्र राव और कर्मचारी अमृत लाल यादव भी घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर के श्रीराम केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी।



