
मुरुम खदान के तालाब में तैरता मिला ट्रांसजेंडर का शव……
बिलासपुर- सकरी थाना क्षेत्र से लगे ग्राम पेंडारी में उस समय हड़कंप मच गया, जब मुरुम खदान में बने तालाब के पानी में ट्रांसजेंडर का शव तैरता हुआ दिखाई दिया।शव दिखाई देने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सकरी पुलिस को दी।जानकारी के मुताबिक, पेंडारी स्थित मुरुम खदान के तालाब में ग्रामीणों की नजर पानी में तैर रहे ट्रांसजेंडर के शव पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर आसपास के इलाकों में फैल गई।सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल ट्रांसजेंडर की पहचान और मौत के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।पुलिस द्वारा शव को बाहर निकलवाने तथा पहचान संबंधी कार्रवाई की जा रही है। ट्रांसजेंडर मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।



