हाथी के हमले में पुटु निकालने गये ग्रामीण की मौत……

कोरबा- जिले के करतला वन क्षेत्र में एक बार फिर एक दुखद घटना सामने आई है। गुरुवार 9 जुलाई 2026 को ग्राम पीडिया निवासी जहाज़ सिंह राठिया (लगभग 55 वर्ष) की हाथी के हमले में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जहाज़ सिंह सुबह ग्राम पीडिया और तुर्रीकटरा के बीच जंगल में पुटु निकालने गए थे। इसी दौरान जंगल में मौजूद हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से हाथियों की निगरानी बढ़ाने और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button