
वन भूमि कब्जे के आरोप को लेकर ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालय…..
बिलासपुर–जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम जोगीपुर में वन भूमि पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन भूमि कक्ष क्रमांक 1537 में कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है।

पूर्व में इस जमीन पर वन समिति द्वारा पौधरोपण किया गया था और इसे गांव के निस्तार तथा मवेशियों के चरागाह के लिए छोड़ा गया था, लेकिन अब ग्रामीणों का उपयोग बंद हो गया है। शिकायत में पंचायत प्रतिनिधियों, सरकारी कर्मचारियों और आंगनबाड़ी से जुड़े लोगों समेत कई व्यक्तियों पर कब्जे का आरोप लगाया गया है।ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि सरपंच द्वारा कुछ कब्जाधारियों को संरक्षण दिया जा रहा है और पद का दुरुपयोग कर पट्टा दिलाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर से वन भूमि को कब्जामुक्त कराने, पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने जनआंदोलन की चेतावनी दी है।



