वार्ड की समस्याओं से वार्ड पार्षद को नही कोई सरोकार,जोन कमिश्नर करते है समस्याओं का निराकरण

रायपुर–एक पुरानी और प्रचलित कहावत है।की सोते हुए को तो जगाया जा सकता है लेकिन जो जागते हुए सोने का बहाना करे उसे कैसे जगाया जा सकता है।उसी कहावत को चरित्राथ्र कर रही है।रायपुर के नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 60 चंद्रशेखर आजाद की भाजपा की वार्ड पार्षद सावित्री साहू।इनके पास इतना भी समय नहीं की ये अपने वार्ड की मूलभूत समस्याओं का निराकरण कर सके।वैसे तो ये नाम मात्र की ही पार्षद है।इनका सारा काम काज इनके पति ही देखते है।और पार्षद पति को वार्ड की जनता फोन लगा लगा कर थक जाती है।लेकिन ये अपने निर्वाचित क्षेत्र की जानता का फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझते।

वही इसके विपरित रायपुर नगर निगम के जोन प्रभारी और उनकी टीम जो हर समय अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तत्पर आगे रहते है।वार्ड की समस्याओं के लिए इनकी टीम समय रहते उसका निराकरण कर आम जनता में अपना एक विश्वास बना लिया है। जोन नंबर 6 के जोन कमिश्नर श्री हलधर अपने जोन के अंतर्गत आने वाले वार्डो में नाली सड़क जल प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल सके उसके लिए अपनी टीम को तैयार कर रखा है।और जानकारी मिलते ही छोटी बड़ी समस्याओं को तत्काल उसका निराकरण करने कार्य किया जा रहा है।

और आपको हम बताते चले की ऊपर जो तस्वीर है वह एक दिन पहले की जिसमे स्पष्ट दिखाई दे रहा है की वार्ड की मुख्य नाली जो बजबजा रही है।मानो कई महीनो से इसमें सफाई तक नही हुई है।वही आपको हम आज की तस्वीर दिखा रहे है।

जिसमे आप देख सकते है जोन कमिश्नर को जानकारी लगते ही ये अपना सफाई अमला भेज कर इसे साफ करा के लोगो के घरों से निकलना वाला गंदा पानी की निकासी को दुरुस्त किया गया।वही खाली पड़े प्लाट को साफ कराया गया।जिसमे आसपास के लोगो के द्वारा अपने घरों से निकलने वाले मलबा और कचरा को फेकते है।

Related Articles

Back to top button