कोनी क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या….. पुलिस जांच में जुटी……

बिलासपुर- कोनी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बबलू तिवारी (32 वर्ष), पिता केवल दुबे, निवासी कोनी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बबलू तिवारी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में किसी स्पष्ट वजह की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
कोनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button