कबड्डी की पहली अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनी संजू देवी….

बिलासपुर–खेल को बढ़ावा देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में खेल प्रतिभाओं को दिखाने के अच्छे अवसर और सुविधाएं खिलाड़ियों को दिया जा रहा है।खिलाड़ियों के उनके पसंदीदा खेल में उनकी प्रतिभा और उनके खेल की कौशल कला को देश और विश्व में उस मकाम तक ले जाने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। बिलासपुर के बहतराई खेल प्रशिक्षण केंद्र में कोरबा जिले की प्रशिक्षित कबड्डी खिलाड़ी संजू का चयन एशिया कबड्डी चैंपियनशिप के लिए हुआ है।जो ईरान में आयोजित प्रतियोगिता में राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Related Articles

Back to top button