वकील के ऊपर लगा बलात्कार का आरोप…. पीड़िता से शादी का लालच देकर किया दैहिक शोषण….सरकंडा पुलिस थाने में वकील के खिलाफ हुआ मामला दर्ज….

बिलासपुर –छत्तीसगढ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है।बलात्कार पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाकर एक वकील ने ही उसके साथ धोखा किया। इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। पीड़िता जब आरोपी को सजा दिलाने के लिए वकील की शरण में पहुंची, तब उसी ने उसका विश्वास तोड़ते हुए उसे अपना शिकार बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर सरकंडा थाना पुलिस ने वकील के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोंडागांव जिले की रहने वाली युवती के साथ पहले ही एक युवक अनाचार कर चुका था। पीड़िता ने इस घटना की रिपोर्ट अपने जिले में दर्ज कराई और आरोपी को सजा दिलाने के लिए हाईकोर्ट में केस लड़ने बिलासपुर आई हुई थी। इसी दरमियान उसकी मुलाकात चकरभाठा द्वारिकापुरम निवासी वकील बसंत कैवर्त्य से हुई। पीड़िता का आरोप है कि वकील ने उसे भरोसा दिलाया कि वह आरोपी को सजा दिलाएगा, लेकिन इसके बदले वह उसे कोटा के एक रिसार्ट में घुमाने के बहाने ले गया और वहीं उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।जब पीड़िता ने विरोध किया और रिपोर्ट लिखाने की बात कही, तो वकील ने उसे धमकाया कि वह उसके केस में मदद नहीं करेगा और रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हो पाएगी। लगातार शोषण और डराने-धमकाने से परेशान होकर युवती ने 10 मई को सरकंडा थाने में मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी वकील की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button