
सुप्रसिद्ध कथाकार तुलसी देवी तिवारी की तीन कथाओं का विमोचन.. सम्मान समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री होंगे शामिल..
बिलासपुर- सुप्रसिद्ध कथाकार तुलसी देवी तिवारी के नाम एक और कीर्तिमान स्थापित होने वाला है दरअसल उनकी तीन रचनाओं का विमोचन और सम्मान समारोह का आयोजन आगामी 6 जुलाई को छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व न्यायधीश चन्द्रभूषण बाजपेई, राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार पाठक, अटल बिहारी बाजपेई विश्विद्यालय के कुलपति एडीएन बाजपेई, वरिष्ठ साहित्यकार नन्द किशोर तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, भगवान प्रसाद उपाध्याय, बालकृष्ण पांडे मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम की पहली पाली में सुबह 11 बजे से लेकर 1 बजे तक विमोचन और सम्मान पुरस्कार का वितरण किया जाएगा।वहीं 1 बजे से 2 बजे तक सहभोज का आयोजन होगा फिर कार्यक्रम की दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक कृतियों की समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में समीक्षक के रूप में पत्रकार महासंघ प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय, बालकृष्ण पांडे और वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ साहू मौजूद रहेंगे। पूरा कार्यक्रम अक्षय पब्लिकेशन प्रयागराज एवं प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में किया जाएगा। जिसके निदेशक शहर के वरिष्ठ पत्रकार विवेक तिवारी हैं।