
आने वाले पीढ़ियों को आत्मनिर्भर हम सबको बनाना होगा…. ओपी चौधरी……हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी का दिया नारा…..
बिलासपुर–25 सितम्बर पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोश्ठी, विशिश्ठजन सम्मान एवं आत्मनिर्भर भारत पर कार्यशाला का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त वाणिज्यकर मंत्री ओ.पी. चौधरी ने उपस्थित विशिष्टजन व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पं.दीनदयाल के जीवन का दर्शन व्यक्ति के लिये बहुत जरूरी है। आज हमारी सरकार केन्द्र व राज्य में चल रही है यह पं.दीनदयाल उपाध्याय की की विचारधारा पर चल रही है। पं.उपाध्याय ने देश आजाद होने के बाद एकात्म मानववाद के दर्शन को लोगो के बीच रखा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक दार्शनिक, समाजशास्त्री, अर्थशास्त्री एवं राजनीतिज्ञ थे। इनके द्वारा प्रस्तुत दर्शन को एकात्म मानववाद कहा जाता है जिसका उद्देश्य एक ऐसा स्वदेशी सामाजिक-आर्थिक मॉडल प्रस्तुत करना था जिसमें विकास के केंद्र में मानव हो। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पश्चिमी पूंजीवादी व्यक्तिवाद एवं मार्क्सवादी समाजवाद दोनों का विरोध किया, लेकिन आधुनिक तकनीक एवं पश्चिमी विज्ञान का स्वागत किया, ये पूंजीवाद एवं समाजवाद के मध्य एक ऐसी राह के पक्षधर थे। पं.दीनदयाल के अनुसार पूंजीवादी एवं समाजवादी विचारधाराएँ केवल मानव के शरीर एवं मन की आवश्यकताओं पर विचार करती है इसलिए वे भौतिकवादी उद्देश्य पर आधारित हैं जबकि मानव के संपूर्ण विकास के लिए इनके साथ-साथ आत्मिक विकास भी आवश्यक है। साथ ही, उन्होंने एक वर्गहीन, जातिहीन और संघर्ष मुक्त सामाजिक व्यवस्था की कल्पना की थी। श्री चौधरी ने कहा कि एकात्म मानववाद का उद्देश्य प्रत्येक मानव को गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करना है एवं अंत्योदय अर्थात समाज के निचले स्तर पर स्थित व्यक्ति के जीवन में सुधार करना है। श्री चौधरी ने जीएसटी पर अपने विचार रखते हुए कहा कि 2.0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लिए ऐतिहिकस कार्य किया है। आज बड़े से बड़े निर्णय प्रधानमंत्री मोदी जी ले सकते है। जीएसटी जब से आया है सारी प्रक्रिया आसान हो गई है। देश की आजादी के बाद 66 लाख देश में रजिटेशन थे 2017 के बाद जब जीएसटी आया तक देश में 85 लाख नये रजिस्टेशन हुए। 2025 तक अर्थ व्यवस्था का साईज काफी बढ़ा है, विकास काफी आगे बढ़ा है।
भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र देवांगन ने कहा कि पं.दीनदयाल उपध्याय ने अभाव में देश के लिये लिया, एकात्म मानववाद के विशय को लेकर जिया। देश में रहने वाले पीड़ित लोगों तक विकास पहुॅचे ऐसी उनकी सोच थी। पं.उपाध्याय जी ने जनसंघ की स्थापना की जो आज बढ़कर भाजपा बन गई है। दुसरे देशों पर निर्भर रहना आज हमारे देश के लिए सबसे बड़ा शत्रु है, हम बदलेंगे युग बदलेगा यह तय है। 2047 तक हिन्दुस्तान नम्बर एक बनेगा लेकिन जब आपको हमको सबको बच्चे-बच्चे को संकल्प लेकर आत्मनिर्भर बनना होगा। तब विदेशी पुंजी खत्म होगी और देश की पुंजी देश में ही रहेगा। आने वाले पीढ़ियों को आत्मनिर्भर हम सबको बनाना होगा, हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी का उपयोग हम सभी को करना होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम में प्रस्तावना रखते हुए कहा कि मां भारती की सेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता, महान चिंतक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए उनका जीवन समर्पित रहा। उनके विचार और सिद्धांत हमें सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे।
इस अवसर पर वरिश्ठजनों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के पश्चात वित्त वाणिज्यकर मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने पदयात्रा कर सदर बाजार, गोल बाजार के दुकानों में सम्पर्क कर जीएसटी दरों में की गई कटौती को लेकर आमजनों एवं व्यापारियों से संवाद किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी, भाजपा जिला कोशाध्यक्ष गुलशन ऋशि, नगर निगम सभापति विनोद सोनी, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप कौशिक, पुनीता डहरिया, पेंगन वर्मा, संतोश कौशिक, अश्वनी शर्मा, अजीत सिंह भोगल, देवेन्द्र कौशिक, रानू सिदार, सक्रीता लहरे, रितेश अग्रवाल, चंदना गोस्वामी, राकेश चंद्राकर सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।