बिलासपुर में कोनी पुलिस का बड़ा ऑपरेशन…..अवैध जुआ अड्डे पर दबिश, 7 आरोपी गिरफ्तार….

बिलासपुर– जिले में कोनी पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा चलाने वाले संगठित गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकद राशि, मोबाइल फोन और वाहन सहित कुल लगभग 2 लाख 21 हजार रुपए का सामान जब्त किया है।

इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन “प्रहार” के तहत अंजाम दिया गया। ऑपरेशन का उद्देश्य जिले में बढ़ रही अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर लगाम लगाना और समाज में अपराध को रोकना है। मुखबिर से मिली सूचनाओं के आधार पर कोनी पुलिस ने देवनगर, कोनी स्थित एक मकान पर दबिश दी, जहां 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था।

पूछताछ में आरोपियों ने संगठित रूप से जुआ संचालन की बात स्वीकार की। पुलिस ने सभी के खिलाफ थाना कोनी में अपराध क्रमांक 22/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 और भारतीय दंड संहिता की धारा 112 के अंतर्गत मामला दर्ज किया। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर 21 जनवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जब्त सामग्री:

* नकद राशि: ₹71,850
* 52 पत्ती ताश के 02 बंडल
* 01 प्लास्टिक कारपेट
* 05 मोबाइल फोन
* 03 मोटर सायकल
* कुल जब्ती राशि: ₹2,21,850

गिरफ्तार आरोपी:

1. प्रमोद कौशिक (32) – देवनगर, थाना कोनी
2. रवि कौशिक (26) – देवनगर, महामाया चौक के पास
3. निक्कू राव उर्फ निखिल राव (23) – देवनगर
4. देवेंद्र सिंह ठाकुर (44) – देवनंदन नगर फेस-1, मोपका
5. संतोष राजपूत (40) – ज्योति विहार, रामाग्रीन सिटी
6. मनोज महानंद (49) – अटल आवास, मुक्ति धाम के पास
7. अतिश ताम्रकार (30) – देवनगर, बॉम्बे आवास

Related Articles

Back to top button