सीपत खमरिया में रमेश ज्वेलर्स पर लूट….2 बाइक में आए 3 बदमाश 8–10 किलो चांदी और 60 ग्राम सोना लेकर फरार….3 दिन में दूसरी वारदात से दहशत…..

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां सीपत क्षेत्र के खमरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार दुकान संचालक विनय सोनी जब दुकान का शटर बंद कर रहे थे।

उसी दौरान 2 बाइक में सवार 3 बदमाश पहुंचे और जमीन पर रखे दो बैग उठाकर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि बदमाश करीब 8 से 10 किलो चांदी और लगभग 60 ग्राम सोना लेकर भागे हैं। घटना के बाद लुटेरे अकलतरा–बलौदा की दिशा में भाग निकले।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इलाके में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।गौरतलब है कि 3 दिन के भीतर दूसरी लूट की घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button