
महिला दिवस पर महिला की हत्या… पत्नी की पीट-पीटकर पति ने की हत्या…..घटना के बाद आरोपी फरार…..नशे की हालत में पति ने दिया घटना को अंजाम…..पुलिस जुटी जांच में…..
बिलासपुर–छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में महिला दिवस के दिन एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही जहां पर नशे के हालत में पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।घटना की जानकारी लगते ही मौके पर सिविल लाइन पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुटी।जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन के क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर MIG-33 में रहने वाली पुष्प लता यादव (37 वर्ष) की उसके पति युवराज यादव (43 वर्ष) ने मारपीट कर हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि घटना रविवार दोपहर करीब 1 बजे की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मकान मालकिन घर खाली कराने की बात कहने आई थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।
आरोप है कि नशे की हालत में पति युवराज यादव पत्नी से गाली-गलौज करने लगा और विवाद बढ़ने पर उसे मारते हुए घर के अंदर ले गया। वहां बाथरूम के पास पत्नी का सिर पटक दिया।जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।



