बिलासपुर में SDM की कार को मालवाहक वाहन ने मारी टक्कर…. नशे में चालक गिरफ्तार….
बिलासपुर में SDM की कार को मालवाहक वाहन ने मारी टक्कर.... नशे में चालक गिरफ्तार....

बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां रतनपुर थाना क्षेत्र में एक मालवाहक वाहन ने SDM की कार को टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने SDM की कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, तभी वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में था, जिससे हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी चालक को वाहन सहित रतनपुर पुलिस के हवाले कर दिया है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।



