सिद्ध बाबा आश्रम में RSS का ‘युवा संगम’ सम्मेलन सम्पन्न….. युवाओं में दिखा उत्साह…..

बिलासपुर/ कोटा क्षेत्र के बेलगहना स्थित सिद्ध बाबा आश्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा ‘युवा संगम’ सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में नवयुवक और मातृ शक्ति ने भाग लेकर उत्साह का परिचय दिया।
युवा शक्ति पर जोर……
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बिलासपुर विभाग के किसान कार्य प्रमुख श्री भागवत राठौर उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “जब युवा शक्ति जागती है, तो समाज की समस्याएं स्वतः समाप्त होने लगती हैं। संगठित होकर ही हम चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।”
उन्होंने कहा कि आज देश का युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और भारत विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
संगठन के विस्तार पर फोकस….
वक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है और गांव-गांव तक पहुंचकर समाज में संगठन, संस्कार और जागरूकता का कार्य कर रहा है। इससे समाज में नई ऊर्जा के साथ नए कार्यकर्ताओं का निर्माण हो रहा है।
विभिन्न गतिविधियों का आयोजन…
युवा संगम सम्मेलन के दौरान खेल एवं गीत अभ्यास, समसामयिक विषयों पर चर्चा, बौद्धिक सत्र, जिज्ञासा समाधान, जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बड़ी संख्या में सहभागिता…..
कार्यक्रम में खंड कार्यकारिणी के पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस आयोजन की जानकारी अभिषेक गुप्ता (खंड प्रचार प्रमुख) द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button