
दो ड्रग पेडलर्स गिरफ्तार…..एमडीएमए ड्रग सहित कार जब्त…..चकरभाठा पुलिस और एंटी सायबर क्राइम यूनिट की संयुक्त कार्रवाई…..
बिलासपुर–नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी।चकरभाठा पुलिस थाना और एंटी सायबर क्राइम यूनिट की संयुक्त कार्रवाई से दो युवकों को बड़ी मात्रा में अवैध नशीली पदार्थ एमडीएम के साथ गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया।चकरभाठा पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक एस क्रॉस कार वाहन जिसका नंबर CG 28 L 8130 में ग्राम रहंगी के खोलीभाटा मैदान में 02 व्यक्ति उक्त कार को खड़ी कर उसमें मादक पदार्थ MDMA रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहे हैं। उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल थाना चकरभाठा एवं एंटी सायबर क्राइम यूनिट की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचे।जहां पर पुलिस गाड़ी को देख कर दोनो आरोपी भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया और उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से मादक पदार्थ MDMA 26.05 ग्राम मिला। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए,01. चंद्रेश बलेचा पिता श्रीपाल बलेचा उम्र 29 वर्ष पता वार्ड नंबर 12 चकरभाठा बिलासपुर। 02. महेश वर्मा पिता शंभू वर्मा उम्र 21 वर्ष पता वार्ड नंबर 05 चकरभाठा बिलासपुर इन दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए इनको हिरासत में ले लिया गया।वही इनके पास से बरामद ड्रग और कार का बाजार मूल्य लगभग 1295500 रूपये आंका गया है।
आरोपियो को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त मादक पदार्थ MDMA को बिक्री करने हेतु रखना बताए।एनडीपीएस एक्ट के तहत अनुसार कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है।




