
बाढ़ नियंत्रण कक्ष,24 घंटे रहेंगे अधिकारी,कर्मचारी…..
बिलासपुर–नगर निगम द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष विकास भवन में स्थापित किया गया है। बरसात में शहर में जल निकासी की समस्या तथा अरपा नदी में संभावित जल स्तर के बढ़ने से उत्पन्न होने वाली समस्या से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
जिसमें 24 घंटे सेवा देने तीन पालियों में अधिकारी,इंजीनियर एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आपात स्थिति के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 07752 471224 जारी किया गया है।इसके अलावा इसके नोडल अधिकारी अपर आयुक्त खजांची कुम्हार मो.9753437043 ,मुख्य अभियंता राजकुमार मिश्रा मो.9993596510 तथा सहायक नोडल अधिकारी अधीक्षण अभियंता एसपी साहू मो.9424202260 बनाए गए है।




